Visitors online: 002

भाई की शादी के हर फंक्शन में खास दिखीं तमन्ना, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

Home » Headlines

तमिल फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया अपने ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर खासी चर्चा में रहती हैं|  हाल ही में वे अपने भाई आनंद भाटिया की शादी के मौके पर बेहद खास अंदाज में नजर आईं| तमन्ना ने अपने भाई की शादी में जानी मानी फैशन डिजाइनर नीता लुल्ला का डिजाइन किया हुआ गुलाबी रंग का लहंगा और गहना ज्वैलर्स की ज्वैलरी पहनी है|
 
अपने भाई की शादी के मेंहदी, संगीत, सगाई से लेकर हर फंक्शन में वे काफी खूबसूरत दिख रहीं थी| संगीत में उन्होंने केप स्टाइल स्लीव्स वाला पीच रंग का लंहगा पहना| मेंहदी फंक्शन में वे ऑरेंज कलर के हैवी लंहगे में नजर आईं| शादी के इस खास मौके पर उन्होंने येलो शरारा ड्रेस पहना जिसमें उन्होंने अपनी फैमिली के साथ फोटो खिंचवाई|  इसके अलावा नीले ब्लाउज के साथ मेजेंटा कलर के लंहगे में उनके लुक की लोगों ने खूब तारीफ की| ये  सभी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है|
 
तमन्ना आखिरी बार बाहुबली-2 में नजर आईं थीं हांलाकि इसमें उनका बहुत ज्यादा रोल नहीं था| फिलहाल इन दिनों तमन्ना सुजीत द्वारा निर्देशित एक्शन फिल्म साहो की शूटिंग में व्यस्त हैं|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links