|
|
सौंदर्या रजनीकांत और आर अश्विन का तलाक हो गया है| सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने पिछले साल डिवोर्स फाइल किया था| इनकी शादी को सात साल हो चुके हैं और तलाक दोनों की सहमति से हुआ है|
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये दोनों सात महीने से अलग रह रहे थे| दोनों का दो साल का बेटा है| अभी इसकी कस्टडी किसे दी जाएगी इस पर कोई खबर नहीं है|कुछ समय पहले अपनी शादी के बारे में सौंदर्या ने कहा था, "धनुष और मेरे पापा की लाइफस्टाइल एक जैसी है| मेरी बहन को शादी के बाद ज्यादा मुश्किल नहीं हुई थी| लेकिन मुझे तीन साल बाद भी काफी दिक्कतें आ रही थीं और मैं अभी तक एडजस्ट ही कर रही थी क्योंकि अश्विन का लाइफस्टाइल एकदम अलग है|"
बताया जा रहा है कि, दोनों के परिवार इस शादी को बचाने की पूरी कोशिश की थी| लेकिन सौंदर्य नहीं मानी उन्होंने डाइवोर्स करने का मन बना लिया था| सौंदर्या की शादी 2010 में आश्विन से हुई थी, आश्विन पेशे से एक बिजनेसमैन हैं|
|