Visitors online: 002

बर्थडे ब्वॉय महेंद्र सिंह धोनी को इस मां से मिलती है शक्ति

Home » Headlines

टीम इंडिया के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी 07 जुलाई, 2017 को अपना 36वां जन्‍मदिन मना रहे हैं| रांची की गलियों से निकला एक लड़का देखते ही देखते क्रिकेट की दुनिया का बाहुबली बन गया|  
 
किस्मत के धनी महेंद्र सिंह धोनी को करिश्मे करने के लिए जाना जाता है| उनके लिए कहा जाता है कि धोनी अनहोनी को होनी करते हैं| कई बार बल्लेबाजी, विकेटकीपिंग या अपने फैसलों के जरिए धोनी ने सभी को चौंकाया है| किस्मत के साथ-साथ धोनी को सिर पर एक मां का आशीर्वाद भी हमेशा बना रहता है| धोनी को इस मां से एक शक्ति मिलती है| ये मां हैं- दिवड़ी मंदिर की मां दुर्गा|
 
महेंद्र सिंह धोनी जब भी अपने होम टाउन रांची आते हैं वो कहीं जाए ना जाए पर मां दिवड़ी के मंदिर में जरूर हाजिरी लगाते हैं| ये मंदिर रांची स्थित सोलहभुजा मां दुर्गा के दिवड़ी मंदिर है| रांची से करीब 60 किलोमीटर दूर रांची-टाटा हाइवे पर बना यह दिवड़ी मंदिर की आज पहचान देश-विदेश में है| धोनी के क्रिकेट टीम में आने से पहले कुछ ही लोग इसे जानते थे|
 
धोनी किसी भी दौरे पर जाने से पहले भी मां दिवड़ी का आशीर्वाद जरुर लेते हैं| धोनी अपने हर महत्‍वपूर्ण मैच से पहले यहां सोलहभुजा मां दुर्गा के दिवड़ी मंदिर जरूर आते हैं| भारतीय क्रिकेट में सिलेक्‍शन से पहले से ही धोनी यहां पूजा करने आते रहे हैं|
 
कहा जाता है कि मंदिर में स्थित सोलहभुजा मां दुर्गा ने धोनी और उनके परिवार की हर कदम पर सहायता की है| धोनी साक्षी के साथ शादी करने के बाद भी आशीर्वाद लेने इस मंदिर में आए थे| इसके बाद से इस मंदिर की चर्चा पूरे देश में होने लगी|
 
रांची के दिवड़ी मंदिर में बड़े-बड़े खिलाड़ी आ चुके हैं| कुछ सालों पहले तक इस मंदिर को आसपास रहने वाले लोग ही जानते थे, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बार-बार यहां पहुंचने से यह मंदिर काफी प्रसिद्ध हो गया|
 
यहां इंडियन क्रिकेट टीम के हरभजन सिंह, शिखर धवन व उनकी पत्नी आयशा और बिहार के एक्‍स सीएम लालू प्रसाद यादव भी मां के दर्शन के लिए आ चुके हैं|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links