Visitors online: 004

अब देश की चिंता करने वाले लोग सरकार में आये हैं : योगी

Home » Headlines

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि वोट बैंक की चिंता करने वाले लोग इजरायल की यात्रा नहीं करना चाहते थे बल्कि उनमें अमेरिका जाने की उत्सुकता रहती थी लेकिन अब देश की चिंता करने वाले लोग सरकार में आए हैं इसलिए देश की प्रगति की चिंता की जा रही है|
 
योगी ने यहां उदय माहूरकर लिखित पुस्तक "मार्चिंग विद ए बिलियन : एनालाइजिंग नरेन्द्र मोदी गवर्नमेण्ट ऐट मिड टर्म" का लोकार्पण करते हुए कहा, "सभी पिछले दिनों से प्रधानमंत्री की अमेरिका और इजराइल यात्रा के बारे में देख रहे हैं| पहले भारत के राजनेताओं में अमेरिका जाने की उत्सुकता रहती थी लेकिन कोई इजराइल की यात्रा नहीं करना चाहता था| सबको अपने अपने वोट बैंक की चिंता रहती थी| (लेकिन) देश की चिंता करनेवाले लोग अब सरकार में आए हैं इसलिए अब देश की प्रगति की चिंता की जा रही है|"
 
उन्होंने कहा, "भगवाकरण का आरोप लगाने वाले वे लोग हैं जो सुबह के सूरज की लालिमा नहीं देख पाते है क्योंकि हम पर आरोप लगाने वालों की सुबह दोपहर में होती हैं| ऐसे लोगों की परवाह करने से देश प्रगति नहीं करता है बल्कि देश के विकास के लिए जो रंग चाहिए वह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करके दिखाया है|"
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links