|
|
बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर और मीरा राजपूत को शादी के बंधन में बंधे आज दो साल पूरे हो चुके हैं| इस बीच उन्हें करीबियों और फैंस द्वारा सोशल मीडिया पर ढेर सारी बधाईयां और शुभकामनाएं मिल रही है| इसी कड़ी में भाई ईशान खट्टर ने शाहिद कपूर के साथ सोशल मीडिया पर एक बेहतरीन तस्वरी साझा की|
ईशान ने इंस्टाग्राम पर अपने भैया-भाभी की मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर एक फैमिली फोटो शेयर की है| इस फोटो में शाहिद-मीरा के साथ उनकी मां नीलिमा अजीम और भाई ईशान मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं| बता दें कि शाहिद और मीरा की शादी 7 जुलाई 2015 को हुई थी|
शाहिद की लाइफ पार्टनर मीरा राजपूत फिल्म इंडस्ट्री से नहीं हैं| शाहिद ने दिल्ली की रहने वाली मीरा से अरेंज मैरीज की थी| ईशान खट्टर द्वारा शेयर की गई फोटो को कुछ घंटों में ही दस हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके है| जबकि 107 के करीब लोगों ने इस पर अपनी प्रतीक्रियाएं दी है|
इस फोटो को शेयर करते हुए ईशान ने लिखा है "ब्रदरजान और भाबीडू आपकी शादी को दो साल पूरे हो चुके हैं| आप दोनों एक दूसरे के साथ एक पहले की तरह फिट होते हो|"
|