Visitors online: 002

जन्मदिन विशेष : ना सचिन ना विराट, विदेशी धरती के असली शेर है बंगाल टाइगर

Home » Headlines

क्रिकेट की दुनिया में दादा के नाम से मशहूर सौरव गांगुली का जन्म 8 जुलाई, 1972 को हुआ था| गांगुली आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं| सौरव के पिता चंडीदास गांगुली कोलकाता के अमीर लोगों में शुमार थे| उनका बचपन सुविधाओं से भरपूर था| बचपन से ही सौरव गांगुली को महाराजा के नाम से पुकारा जाता था|

कोलकाता में फुटबॉल बहुत प्रसिद्ध है और शुरू में सौरव गांगुली भी इस खेल के प्रति आकर्षित थे| लेकिन अपने बड़े भाई के कहने पर उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरु किया और फिर वे बन गए क्रिकेट की दुनिया के दादा|

लार्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर सौरव गांगुली ने अपने टेस्ट करियर का आगाज एक असली महाराजा की तरह किया| इस मैच में सौरव ने 131 रनों की पारी खेली| कहते हैं कि अपनी जमीन पर तो हर कोई शेर होता है, लेकिन सौरव गांगुली विदेशी धरती के भी शेर साबित हुए हैं| भारतीय आबोहवा और पिच पर बड़े-बड़े स्कोर खड़े करने वाले कई बल्लेबाज विदेशी दौरों पर हार मान जाते हैं| विदेशी सरजमीं पर स्कोर करना भारतीय बल्लेबाजों की गुणवत्ता का अहम पैमाना रहा है|

विदेशी धरती पर भी इस बंगाल टाइगर ने अपनी धाक जमाई है| एशिया से बाहर सर्वाधिक शतक मारने वाले भारतीय बल्लेबाजों में सौरव गांगुली टॉप पर हैं| विदेशी धरती पर शतक जड़ने के मामले में गांगुली ने सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया है| और आज की पीढ़ी के क्रिकेटर भी उनके इस रिकॉर्ड की बराबरी नहीं कर पाए हैं|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links