Visitors online: 003

महिला हॉकी विश्व लीग: रानी की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान में उतरेगी भारतीय टीम

Home » Headlines

भारतीय महिला हॉकी टीम हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल के पूल बी के पहले मैच में रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान में उतरेगी| रानी की अगुवाई में टीम यहां टूर्नामेंट से एक सप्ताह पहले आ गई थी जिससे तैयारियों में मदद मिली|

भारतीय टीम हिमाचल प्रदेश के शिलारू में अभ्यास करके यहां आई है जिससे यहां के मौसम में खुद को ढालना थोड़ा आसान रहा| मुख्य कोच जोर्ड मारिज्ने ने कहा कि हमने पिछले सप्ताह अच्छा अभ्यास किया| लड़कियां जल्दी थक नहीं रही है क्योंकि हम पर्वतीय इलाके में शिविर पूरा करके यहां आये हैं| हमें आज फिर अभ्यास करना है|

भारतीय टीम ने इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ भी दो अभ्यास मैच खेले| उन्होंने बताया कि दोनों टीमें काफी आक्रामक हॉकी खेलती है लिहाजा उनके खिलाफ अभ्यास अच्छा रहा| मेरा मानना है कि दक्षिण अफ्रीका का खेल आयरलैंड के जैसा है| हमने उसके खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया| हमें अनुशासित मैच खेलना होगा और अगर ऐसा कर सके तो प्रदर्शन अच्छा होगा|

भारत के पूल में चिली, अमेरिका, अर्जेटीना और दक्षिण अफ्रीका है| दक्षिण अफ्रीका और चिली रैंकिंग में भारत से नीचे है लेकिन अमेरिका और अर्जेटीना से टीम को बड़ी चुनौती मिलेगी|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links