Visitors online: 001

अमिताभ बच्चन की हिरोइन सुमिता सान्याल का 71 साल की उम्र में निधन

Home » Headlines

फिल्म "आनंद" (1971) में अमिताभ बच्चन की हीरोइन रहीं बंगाली एक्ट्रेस सुमिता सान्याल का रविवार को 71 साल की उम्र में निधन हो गया| उन्होंने कोलकाता के देसप्रियो पार्क स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली|
 
9 अक्टूबर, 1945 को दार्जिलिंग में जन्मीं सुमिता का असली नाम मंजुला था| हालांकि, अपनी डेब्यू फिल्म के लिए उन्होंने अपना नाम सुचारिता रखा लेकिन बाद में फिल्ममेकर कनक मुखोपाध्याय ने उनका नाम सुमिता कर दिया| सुमिता 40 से ज्यादा बांग्ला फिल्मों में काम कर चुकी थीं| इनमें 1970 में आई एक फिल्म "सगीना महतो" में उनके साथ दिलीप कुमार थे| उन्होंने 1960 में आई बांग्ला फिल्म "खोका बाबुर प्रत्याबर्तन" से डेब्यू किया था|
 
इसके अलावा उन्होंने गुड्डी, आशीर्वाद, और मेरे अपने जैसी फिल्मों में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं अदा की थीं| सुमिता की शादी फिल्म एडिटर सुबोध रॉय के साथ हुई थी और उनका एक पुत्र भी है|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links