Visitors online: 001

भारत ऐसे कायरता पूर्ण हमलों के आगे नहीं झुकेगा : प्रधानमंत्री मोदी

Home » Headlines

अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकवादी हमले की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़े शब्दों में निंदा की है| पीएम मोदी ने कहा कि इस कायराना हमले से उन्हें बहुत तकलीफ पहुंची है| पीएम ने कहा कि ऐसे कायराना हमलों से भारत झुकने वाला नहीं है|
 
गौरतलब है कि आतंकवादियों ने सोमवार को अमरनाथ यात्रा पूरी कर लौट रहे यात्रियों की बस को निशाना बनाया| आतंकियों के इस हमले में 7 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए|  हमले के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "इस कायराना हमले से बहुत तकलीफ पहुंची है|" पीएम मोदी ने कहा कि यात्रियों पर हुए हमले की कड़े से कड़े शब्दों में निंदा होनी चाहिए| पीएम ने कहा, "मैंने राज्यपाल और सीएम से बात की है और उन्हें मदद का भरोसा दिया है| हमले में अपनों को खोने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं|"
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links