Visitors online: 001

अभी कुछ और दिन करना होगा कोच के लिए इंतजार, गांगुली बोले- विराट से बात करने के बाद होगा फैसला

Home » Headlines

भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख कोच पद के लिए मुंबई स्थित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) मुख्यालय में साक्षात्कार हो चुके हैं| इंटरव्यू के बाद सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण ने प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा कि अभी कोच के लिए कोई हड़बड़ी नहीं है|
 
प्रेस कॉन्फ्रेस में सौरव गांगुली ने कहा कि भारतीय टीम के कोच पद के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी हो गई है लेकिन अभी कोच के लिए कोई हड़बड़ी नहीं है, क्योंकि कोच को अगले वर्ल्ड कप 2019 तक पद पर रहना है| गांगुली ने कहा कि छह आवेदकों के इंटरव्यू लिए गए हैं| वीरेंद्र सहवाग खुद इंटरव्यू के लिए आए थे| 
 
गांगुली ने आगे कहा कि कोच का नाम तय होने में अभी कुछ और दिन लगेंगे| कप्तान विराट कोहली के वेस्टइंडीज से वापस आने के बाद उनसे बात की जाएगी| उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा| बता दें कि टीम इंडिया के मुख्य कोच के लिए रवि शास्त्री सबसे प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं|
 
चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद अनिल कुंबले ने टीम के मुख्य कोच पद से इस्तीफा दे दिया था| उनका कार्यकाल एक साल का था, लेकिन वेस्टइंडीज के दौरे को देखते हुए उनके कार्यकाल को विस्तार दे दिया गया था| कुंबले ने हालांकि चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद कप्तान विराट कोहली से मनमुटाव की बात को मानते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया|
 
इससे पहले ही कुंबले का कार्यकाल खत्म होने के साथ ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोच पद के लिए आवेदन मंगाए थे और कुंबले को मौजूदा कोच होने का फायदा देते हुए सीधे प्रवेश की अनुमति दी गई थी, लेकिन इस्तीफा देने के बाद कुंबले कोच पद की दौड़ से भी बाहर हो गए थे| नए मुख्य कोच का चुनाव 26 जुलाई से शुरू होने वाले श्रीलंका दौरे से पहले किया जाना था|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links