Visitors online: 001

25 साल बाद एक फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगी संजय दत्त और श्रीदेवी की जोड़ी

Home » Headlines

90 के दशक में धमाल मचा चुकी संजय दत्त और श्रीदेवी की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी| सुपर स्टार संजय दत्त और रूप की रानी का श्रीदेवी का जलवा अब भी बरकरार है इसलिए निर्देशक अभिषेक वर्मन ने अपनी अगली फिल्म के लिये दोनो ही स्टार्स को साइन किया है|
 
ये दोनों स्टार्स इससे पहले साल 1993 की थ्रिलर फिल्म गुमराह में साथ नजर आए थें और अब करीब 25 साल बाद ये जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी में हैं| फिलहाल निर्देशक से लेकर कलाकरों ने इस बात को लेकर चुप्पी साध रखी है| इससे पहले निर्देशक अभिषेक वर्मन आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर अभिनीत 2 स्टेट जैसी सुपर हिट फिल्म बना चुके हैं|
 
खबरों की माने तो इस फिल्म में संजय दत्त और श्रदेवी अलावा वरुण धवन, आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा भी होंगी| वरुण- आलिया इससे पहले कई फिल्मों में काम कर चुके हैं लेकिन यह पहला मौका जब सोनाक्षी और वरुण साथ नजर आएंगे| फिल्हाल निर्देशक अभिषेक वर्मन स्क्रिप्ट पूरी करने में व्यस्त हैं| उम्मीद जताई जा रही है कि इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू हो जाएगी|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links