Visitors online: 003

मां ने किया खुलासा, पीएम से मिलते समय प्रियंका ने क्यों पहनी थी छोटी ड्रेस

Home » Headlines

मई माह में बर्लिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बवाल हुआ था| वजह यह थी कि इस मुलाकात के दौरान प्रियंका ने छोटी ड्रेस पहन रखी थी| इसके लिए लोगों ने उन्हें काफी ट्रॉल किया था| इस मामले के बाद आखिरकार अभिनेत्री की मां को चुप्पी तोड़नी पड़ी| हाल ही में एक इंटरव्यू में उनकी मां मधु चोपड़ा ने बताया कि क्यों प्रियंका ने छोटी ड्रेस पहन रखी थी|
 
प्रियंका की मां मधु ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी बेटी फिल्म "बेवॉच" के प्रमोशन के लिए बर्लिन पहुंची थी| ऐसे में जैसे ही उन्हें प्रधानमंत्री से मिलने का मौका मिला वे उनसे मिलने पहुंच गई| अचानक हुई मुलाकात की वजह से प्रियंका के पास साड़ी पहनने का समय नहीं था|
 
मधु चोपड़ा ने यह भी कहा कि प्रोटोकॉल अधिकारी ने भी प्रियंका की ड्रेस में कुछ गलत नहीं पाया| बाद में उस अधिकारी ने उन्हें यह भी कहा कि प्रधानमंत्री को प्रियंका के कपड़ों को लेकर कोई दिक्कत नहीं है|
 
बता दें हाल ही में पीएम मोदी 4 देशों की यात्रा पर गए हुए थे| जहां जर्मनी दौरे के वक्त बर्लिन शहर में उनकी मुलाकात प्रियंका से हुई थी| प्रधानमंत्री के साथ हुई मुलाकात की फोटो प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी| इसके बाद कई लोगों ने प्रधानमंत्री से मिलते वक्त छोटी ड्रेस पहनने को लेकर प्रियंका को ट्रॉल किया था|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links