Visitors online: 001

कुमार विश्‍वास को नोटिस भेजने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आएं Big B!

Home » Headlines

कवि कुमार विश्‍वास को नोटिस भेजकर लोगों के अमिताभ बच्‍चन लोगों के निशाने पर आ गए हैं सोशल मीडिया पर उनको लेकर तमाम यूजर्स अपनी अपनी राय रख रहे हैं| मीडिया सूत्रों के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने हरिवंश राय बच्चन की कविता इस्तेमाल करने पर कुमार विश्वास को लीगल नोटिस भेजा था|
 
आप नेता और कवि विश्वास ने उनके पिता हरिवंश राय बच्चन की एक कविता "नीड़ का निर्माण" गाने को यू ट्यूब पर अपलोड कर दिया था| अमिताभ बच्चन ने विश्वास पर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उनसे कविता से हुई कमाई की जानकारी देने को कहा था|
 
इस पर कुमार विश्‍वास ने वीडियो हटा लिया और ट्वीट कर जवाब दिया कि उससे हुई कमाई के 32 रुपए वह बच्‍चन को भिजवा रहे हैं| कुमार विश्‍वास और अमिताभ बच्‍चन के बीच हुए इस विवाद पर यूजर्स अपनी राय रख रहे हैं|
 
अमिताभ ने सीधे-सीधे तो कुमार विश्‍वास को कुछ नहीं कहा, मगर इशारों में एक ट्वीट किया| बच्‍चन ने लिखा, "हो सकता है कि अगर हम कुछ लोगों से ये कह सकें कि दिमाग़ एक App है तो शायद वो उसका उपयोग करना शुरू कर दें|"
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links