Visitors online: 001

देखिए अदनान सामी की तीसरी बीवी से हुई बेटी मेदिना की तस्वीरें!

Home » Headlines

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अदनान सामी ने अपनी बेटी मेदिना सामी खान की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं| सिंगर की इस नन्हीं परी का जन्म 9 मई 2017 को हुआ था| रोया उनकी तीसरी पत्नी हैं| बच्ची के जन्म पर उन्होंने कहा था- मेदिना हमें प्राप्त हुई सबसे अतुल्य चीज है| मैं और रोया हमेशा से बेटी ही चाहते थे और वह हमारी लकी चार्म है| अदनान ने कहा- मुझे उसके माध्यम से मेरे संगीत के लिए नई प्रेरणा मिल गई है और वह मेरी दुनिया का केंद्र होने जा रही है| मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं|
 
एक तस्वीर में अदनान नन्हीं मेदिना को बाहों में थामे नजर आ रहे हैं| वहीं, एक अन्य तस्वीर में उनकी पत्नी रोया सामी मेदिना के दाएं गाल को चूमती नजर आ रही हैं, जबकि अदनान उसके नन्हें कदमों को चूम रहे हैं|
 
अदनान ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी का फोटो शेयर करते हुए लिखा, रोया और मैं सातवें आसमान पर हैं और मेदिना के आने से खुद को इतना खुशकिस्मत समझ रहे हैं, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता|
 
अदनान ने अपनी खुशी उनके ट्विटर हैंडल से भी व्यक्त की| उन्होंने कहा- मुझे और रोया को परी स्वरूप में एक बेटी प्राप्त हुई है| हमने उसका नाम मेदिना सामी खान रखा है| हमने बेटी के लिए ही दुआ की थी| हम बहुत खुश है|
 
बता दें कि अदनान जल्‍द ही "अफगान : इन सर्च ऑफ ए होम" के जरिए अभिनय की दुनिया में आगाज करने के लिए तैयार हैं| हाल ही में इस फिल्म का पहला पोस्टर उन्होंने दर्शकों के साथ साझा किया है|
 
फिल्म का निर्देशन राधिका राव और विनय सप्रू करेंगे| सामी इस फिल्म में संगीतकार के रूप में नजर आएंगे| एक भारतीय नागरिक के रूप में अदनान का यह पहला प्रोजेक्ट होगा|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links