|
|
सिक्युरिटी फोर्सेज और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस साल अब तक यानी 7 महीने में 102 आतंकियों को मार गिराया है। एक पुलिस ऑफिशियल ने बताया कि 7 साल में इस बार जनवरी से जुलाई के दौरान सबसे ज्यादा आतंकी मारे गए हैं। सिक्युरिटी फोर्सेज ने लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े कई अन्य आतंकियों की हिट लिस्ट भी तैयार की है।
न्यूज एजेंसी के मुताबिक पुलिस ऑफिशियल ने बताया कि मारे गए आतंकियों में लश्कर कमांडर बशीर लश्करी और टॉप हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी सब्जार अहमद भट भी शामिल है। लश्करी साउथ कश्मीर में 6 पुलिसवालों की हत्या में शामिल था। सिक्युरिटी फोर्सेज और पुलिस ने हिट लिस्ट के आधार पर ऑपरेशन हंट डाउन (hunt down) के तहत आतंकियों की तलाश तेज कर दी है।
पुलिस ऑफिशियल ने बताया कि 12 जुलाई तक 102 आतंकी मारे गए है। पिछले 7 साल में यह सर्वोच्च आंकड़ा है। इससे पहले 2010 में जनवरी और जुलाई के बीच सबसे ज्यादा 156 आतंकी मारे गए थे। 2016 में इस अवधि में 77 आतंकी मारे गए थे। पुलिस के पास मौजूद आंकड़ों के मुताबिक 2015 और 2014 में इसी अवधि में 51-51 आतंकी, 2013 में 43 आतंकी, 2012 में 37 आतंकी और 2011 में इस अवधि में 61 आतंकी मारे गए थे। पुलिस ऑफिशियल ने बताया कि एक ऑपरेशनल स्ट्रैटजी के तहत विभिन्न संगठनों के आतंकियों को मार गिराने में तेजी लाई गई है।
घाटी में आतंकियों के खिलाफ सिक्युरिटी फोर्सेज ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। पुलिस ऑफिशियल ने बताया कि आतंकियों पर दबाव बनाने के लिए उनके खिलाफ ऑपरेशन जारी रहेगा। आतंकियों के खिलाफ ज्यादातर ऑपरेशन साउथ कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और अनंतनाग में हुआ है। इसके अलावा नॉर्थ कश्मीर के बांदीपुरा और कुपवाड़ा के साथ ही सेंट्रल कश्मीर के बडगाम में भी आतंकियों का एनकाउंटर किया गया है।
|