Visitors online: 002

राष्ट्रपति चुनाव: रामनाथ कोविंद का पलड़ा भारी, 63% मतों के साथ कोविंद की जीत तय

Home » Headlines

संसद का मानसून सेशन सोमवार से शुरू हो रहा है। इसी में देश का 14वां राष्ट्रपति चुनने के लिए सोमवार को 10 बजे वोटिंग शुरू हुई। एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद और विपक्ष की मीरा कुमार के बीच मुकाबला है। 63% मतों के साथ कोविंद की जीत तय मानी जा रही है। सांसदों के लिए संसद भवन में, जबकि विधायकों के लिए उनके राज्यों की विधानसभाओं में वोट डालने की व्यवस्था की गई है। वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। गिनती 20 जुलाई को होगी।
 
सांसद-विधायक पोलिंग बूथ में पेन नहीं ले जा सकेंगे। वे मैसूर से डिजाइन बैगनी रंग के पेन से वोट देंगे। पिछले साल हरियाणा में राज्यसभा के लिए सुभाष चंद्रा के चुनाव में गलत पेन से वोटिंग के कारण वोट रद्द होने पर विवाद हो गया था। सांसदों के लिए हरे रंग का और विधायकों के लिए गुलाबी रंग के बैलेट पेपर की व्यवस्था की गई है। कुल 32 पोलिंग बूथ बनाए हैं। एक संसद भवन में है। राज्य विधानसभाओं में भी एक-एक बूथ होगा। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म होगा। नए राष्ट्रपति 25 जुलाई को पद संभालेंगे।
 
राष्ट्रपति का चुनाव जीतने के लिए 50% वोट चाहिए| एनडीए के पास 48% वोट हैं। एनडीए को जो पार्टियां समर्थन दे रही हैं, उनके 15% वोट हैं |यूपीए+विपक्ष के पास 34% वोट हैं। अन्य के पास 3% वोट हैं।
 
एनडीए को AIADMK, BJD, TRS, JDU, वाईएसआर कांग्रेस और इनेलो का भी समर्थन है। कांग्रेस के साथ टीएमसी, सपा, बसपा, आरजेडी, लेफ्ट पार्टियां, आप, डीएमके, एनसीपी सहित 18 दल हैं।
 
4851 वोटर राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा ले सकेंगे। इनमें 4077 MLAs और 774 MPs शामिल हैं। 20 AAP के विधायकों के खिलाफ हाउस ऑफ प्रॉफिट के मामले में केस चल रहा है, लेकिन इलेक्शन कमीशन का कहना है कि आज की बात करें तो ये लोग वोट डाल सकेंगे। 12 नॉमिनेटेड राज्यसभा मेंबर्स भी वोट नहीं डाल सकेंगे। इसके अलावा, लोकसभा में दो एंग्लो-इंडियन कम्युनिटी के नॉमिनेटेड मेंबर्स भी वोट नहीं डाल सकेंगे।10 खाली सीटें हैं राज्यसभा की, जिनके लिए चुनाव की घोषणा राष्ट्रपति चुनाव के बाद ही की जाएगी।
 
कितने वोट जरूरी
- किसी भी दल को अपनी पसंद का प्रेसिडेंट बनाने के लिए 50% यानी 5,49, 442 वोटों की जरूरत है।
- टोटल MLAs: 4120
- टोटल MPs: 776
- MLAs की वोट वैल्यू: 5,49,474
- MPs की वोट वैल्यू: 5,48,408
- टोटल वोट वैल्यू: 10,98,882
 
रामनाथ कोविंद v/s मीरा कुमार
रामनाथ कोविंद: यूपी में जन्मे, बिहार के गर्वनर रहे। सादगीभरी छवि, कानून के जानकार, संविधान की समझ, दलित चेहरा। दो चुनाव लड़े, लेकिन हार गए। मीरा कुमार:बिहार में जन्मीं मीरा साफ-सुथरी छवि, कानून की जानकार, संविधान की जानकारी (लोकसभा स्पीकर रहीं)। विदेश नीति की जानकारी (इंडियन फॉरेन सर्विस में रहीं)। दलित चेहरा और पूर्व डिप्टी पीएम जगजीवन राम की बेटी। रामविलास पासवान और मायावती जैसे बड़े दलित लीडर्स को चुनाव में हरा चुकी हैं। करोलबाग से 3 बार MP भी रहीं।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links