|
|
नरेंद्र मोदी ने रविवार को ऑल पार्टी मीटिंग में कहा कि गोरक्षा के नाम पर हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पीएम ने कहा कि गोरक्षा के लिए देश में भावनाएं हैं। मीटिंग के बाद, मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने मोदी के बयान की जानकारी दी। कुमार के मुताबिक, पीएम ने कहा- गोरक्षा के नाम पर हिंसा करने वालों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करेंगे।
मोदी ने राज्यों से कहा कि वो गोरक्षा के नाम पर कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। क्योंकि लॉ एंड ऑर्डर राज्यों के पास होता है। मोदी ने ये भी कहा कि गोरक्षा मामले को सियासी या कम्युनल रंग नहीं दिया जाना चाहिए, क्योंकि इससे देश को कोई फायदा नहीं होगा। मोदी ने कहा- गाय को माता माना जाता है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि लोग कानून को अपने हाथ में लें। पीएम ने नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में बाढ़ के हालात पर चिंता जताई।
मीटिंग में मोदी ने ये भी कहा कि गाय हमारी मां की तरह है लेकिन किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेने का हक नहीं है। अगर कोई ऐसा करता है तो राज्य सरकार को उनपर कार्रवाई करना चाहिए। बता दें कि कथित गोरक्षकों के मामले पर विपक्षी पार्टियां बीजेपी पर सवाल खड़े करती रही हैं। अपोजिशन इस मुद्दे को सोमवार से शुरू हो रहे मानसून सेशन में उठाने की तैयारी कर रही हैं।
|