Visitors online: 002

करीना कपूर ने तैमूर को बताया बेहद प्यारा बच्चा, पढ़िए- सारा अली खान के बारे में क्या कहा?

Home » Headlines

अभिनेता करीना कपूर खान का कहना है कि मीडिया द्वारा उनके बेटे तैमूर की तस्वीर लेने से उन्हें कोई परेशानी नहीं हैं, क्योंकि वह बेहद प्यारा दिखने वाला बच्चा है| अभिनेत्री मुंबई में रुतुजा दिवेकर की किताब "प्रेगनेंसी नोट्स : बिफोर, ड्यूरिंग एंड आफ्टर" के लॉन्च के मौके पर मौजूद थीं|
 
करीना ने कहा, "मुझे लगता है कि वक्त बदल रहा है और जहां भी हम जाते हैं, हमारी तस्वीरें ली जाती हैं, जो हमारी सामान्य जिंदगी का हिस्सा है| मैं जितना संभव हो सके तैमूर की सामान्य तरीके से परवरिश करना चाहती हूं, तो फिर उसके साथ अलग तरह से व्यवहार क्यों करना चहिए? इसलिए मुझे मीडिया द्वारा उसकी तस्वीरें लेने से कोई दिक्कत नहीं है और साथ ही मेरा तैमूर सबसे प्यारा दिखने वाला बच्चा है|"
 
करीना से जब पूछा गया कि क्या वह वजन घटाने को लेकर दबाव महसूस करती हैं तो उन्होंने कहा, "नहीं, मैं नहीं करती| मैं जिम जा रही हूं और सही आहार लेती हूं, ताकि मैं अच्छा महसूस कर सकूं और वजन घटा सकूं| इसमें समय लगेगा|
 
अभिनेत्री ने कहा कि वह टिप्पणियां पढ़ती रहती है कि बच्चे को छोड़कर वह जिम जा रही हैं, लेकिन सामान्य जीवन नहीं जीना उन्हें बेवकूफी भरा कदम लगता है और एक खुशहाल मां दुनिया की सबसे सर्वश्रेष्ठ मां होती है| यह पूछे जाने पर कि क्या वह सैफ की पूर्व पत्नी अमृता सिंह से बेटी सारा अली खान को कोई टिप्स देना चाहेंगी तो उन्होंने कहा कि उन्हें कोई टिप्स की जरूरत नहीं है, अभिनय उनकी रगों में हैं और अपनी खूबसूरती और प्रतिभा से जल्द ही फिल्म उद्योग में धमाल मचाने वाली हैं|
 
करीना कपूर ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सारा अली खान बॉलीवुड में अपने डेब्यू से सभी को प्रभावित करने जा रही हैं| सारा की बॉलीवुड में एंट्री पर करीना ने कहा, "मुझे पूरा यकीन है कि वह काफी क्षमतावान होने जा रही है| यह उसके जीन में है| वह काफी सुंदर है| मुझे विश्वास है कि वह अपनी सुंदरता और टैलेंट से इंडस्ट्री में धूम मचाने जा रही है|" इस फिल्म में सारा सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम करेंगी|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links