Visitors online: 011

रामनाथ कोविंद बने देश की 14वें राष्ट्रपति, जानें किस राज्य में मिले कितने वोट

Home » Headlines

देश के 14वें राष्ट्रपति के लिए 17 जुलाई को हुए मतदान की 11 राज्यों के वोटों की गणना में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद ने विपक्षी दलों की संयुक्त उम्मीदवार मीरा कुमार को तीन लाख से भी अधिक मतों से पराजित किया| राष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचन अधिकारी लोकसभा के महासचिव अनूप मिश्रा ने कोविंद के जीतने की घोषणा की|
 
71 वर्षीय कोविंद दूसरे दलित नेता हैं जो इस शीर्ष संवैधानिक पद को सुशोभित करेंगे| कोविंद को 2930 मत प्राप्त हुए जिसका मूल्य 7,02,044 मत है| उनसे पूर्व के. आर नारायणन दलित समुदाय से देश के पहले राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे| कोविंद भाजपा के पहले सदस्य हैं जो राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं| मीरा कुमार भी दलित समुदाय से आती हैं और उन्हें 1844 मत प्राप्त हुए जिसका मूल्य 3,67,314 है| रामनाथ कोविंद को 522 सांसदों का और मीरा कुमार को 225 सांसदों का समर्थन मिला, जबकि 21 सांसदों के मत रद्द हो गये हैं| राष्ट्रपति चुनाव में 77 मत अवैध घोषित किये गए जिसका मूल्य 20942 है| 
 
दोनों उम्मीदवारों को राज्यवार मिले मतों का आंकड़ा इस प्रकार है-
 
आंध प्रदेश में कोविंद को 171 वोट (मूल्य 27189) मिले, जबकि मीरा कुमार को यहां एक भी मत नहीं मिला| वहीं अरुणाचल में कोविंद को 56 वोट (मूल्य 448) मिले जबकि मीरा कुमार को तीन वोट (मूल्य 24) मिले|
 
असम में कोविंद को 91 वोट (मूल्य 10,556), वहीं कुमार को 35 वोट (मूल्य 4060) मिले| बिहार में कोविंद को 130 वोट (मूल्य 22,490) वहीं कुमार को 109 वोट (मूल्य 18,857) मिले| छत्तीसगढ़ में कोविंद को 52 वोट (6,708) मिले वहीं कुमार 35 वोट (4060) मिले| कोविंद को गोवा से 25 (मूल्य 500) वोट प्राप्त हुए, जहां 38 (मूल्य 760) वोट पड़े थे| मीरा कुमार को 11 (मूल्य 220) वोट मिले और दो वोट अमान्य घोषित हुए|
 
गुजरात में पड़े 180 (मूल्य 26,607) वोटों में से कोविंद को 132 (मूल्य 19,404), जबकि मीरा कुमार को 49 (मूल्य 7,203) मिले| हरियाणा में कुल 90 (मूल्य 10,080) वोट पड़े, जिनमें से कोविंद को 73 (मूल्य 8,176) और मीरा कुमार को 16 (1,792) वोट मिले| एक वोट अमान्य घोषित कर दिया गया|
 
हिमाचल में कुल पड़े 67 (मूल्य 3,417) वोटों में से कोविंद को 30 (मूल्य 1,530) और मीरा कुमार को 37 (मूल्य 1,887) वोट प्राप्त हुए| जम्मू एवं कश्मीर में कोविंद को कुल पड़े 86 (मूल्य 6,192) वोटों में से 56 (मूल्य 4,032), जबकि मीरा कुमार को 30 (मूल्य 2,160) वोट प्राप्त हुए| झारखंड में कुल 81 (मूल्य 14,256) वोट पड़े, जिनमें से कोविंद को 51 (8,976), जबकि मीरा कुमा को 26 वोट (मूल्य 4,576) वोट प्राप्त हुए. चार वोट अमान्य घोषित कर दिए गए|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links