Visitors online: 006

ICC महिला विश्व कप: हरमनप्रीत का धमाकेदार शतक, ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत फाइनल में

Home » Headlines

हरमनप्रीत कौर ने अपने तूफानी तेवरों का गुरुवार को यहां बेजोड़ नमूना पेश करके नाबाद शतक जमाया जिससे भारत ने मौजूदा चैंपियन आस्ट्रेलिया को 36 रन से हराकर आईसीसी महिला विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया| फाइनल में उसका मुकाबला रविवार (23 जुलाई) को लॉर्ड्स में मेजबान इंग्लैंड से होगा|
 
हरमनप्रीत ने भारतीय महिला वनडे की संभवत: सर्वश्रेष्ठ पारी खेली| उन्होंने 115 गेंदों पर 20 चौकों और सात छक्कों की मदद से नाबाद 171 रन बनाए जिससे भारत ने सुबह की बारिश के कारण 42 ओवरों के कर दिए गए मैच में चार विकेट पर 281 रन बनाए| ऑस्ट्रेलिया की टीम इसके जवाब में 40.1 ओवर में 245 रन पर आउट हो गई| ऑस्ट्रेलियाई पारी में एलिस विलानी (58 गेंदों पर 75 रन) और एलिस पेरी (38) ने चौथे विकेट के लिये 106 रन जोड़े, जबकि एलेक्स ब्लैकवेल (56 गेंदों पर 90 रन) और क्रिस्टीन बीम्स (नाबाद 11) ने आखिरी विकेट के लिये 76 रन जोड़े, लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हुआ|
 
भारत दूसरी बार विश्व कप के फाइनल में
 
भारत दूसरी बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है| इससे पहले वह 2005 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गये टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा था जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी थी| भारतीय टीम ने इस तरह से उस हार के अलावा वर्तमान टूर्नामेंट के लीग चरण में अपने इस प्रतिद्वंद्वी से मिली पराजय का भी बदला चुकता किया| भारत अब फाइनल में उस इंग्लैंड से भिड़ेगा जिसे उसने लीग चरण के पहले मैच में शिकस्त दी थी|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links