|
|
रामनाथ कोविंद देश के 14वें राष्ट्रपति होंगे। चुनाव जीतने के बाद कोविंद ने एक भावुक संदेश में कहा- मेरा चयन लोकतंत्र की महानता का प्रतीक है। मुझ पर यकीन जताने के लिए मैं देश का आभारी हूं। नरेंद्र मोदी ने कोविंद के साथ ही चुनाव हारने वाली अपोडिशन कैंडिडेट मीरा कुमार को भी बधाई दी। कहा- आपने जिस लोकतांत्रिक भावना के साथ चुनाव लड़ा, उस पर हमें गर्व है।
रामनाथ कोविंद (राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर)
Уयह बहुत भावुक क्षण है। आज दिल्ली में सुबह से बारिश हो रही है। इस मौसम में मुझे बचपन में अपना गांव याद आता है। मिट्टी की दीवारों और फूस की छत के नीचे दीवारों के किनारे खड़े होकर हम भाई-बहन सोचते थे कि बारिश कब बंद होगी? कितने ऐसे रामनाथ होंगे जो खेती कर रहे होंगे, मजदूरी कर रहे होंगे। बारिश में भीग रहे होंगे, जीवन के लिए संघर्ष कर रहे होंगे। आज परौंख गांव का कोविंद उन्हीं का प्रतिनिधि बनकर राष्ट्रपति बनकर जा रहा है। इस पद पर चुना जाना मेरा लक्ष्य नहीं था, मैंने इस बारे में कभी सोचा तक नहीं था। देश के लिए अथक सेवा भाव मुझे यहां तक लाया है। संविधान की रक्षा करना और उसकी मर्यादा बनाए रखना मेरा कर्तव्य होगा। मैं राष्ट्र की सेवा में निरंतर लगा रहूंगा। देश के लोगों का मैं आभार व्यक्त करता हूं। जिस पद का गौरव राजेंद्र प्रसाद, राधाकृष्णन, एपीजे अब्दुल कलाम, प्रणब मुखर्जी जैसे विद्वानों ने बढ़ाया है, उस पर बैठना मुझे जिम्मेदारी का अहसास कराता है।Ф
|