Visitors online: 006

कपिल शर्मा ने शाहरुख के बाद अब बिना शूटिंग किए लौटाया टीम "मुबारकां" को!

Home » Headlines

कॉमेडियन कपिल शर्मा की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं| पिछली बार कपिल शर्मा फिल्म "जब हैरी मेट सेजल" के प्रमोशन के एपिसोड से पहले बेहोश हो गए थे| मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म मुबारकां की टीम द कपिल शर्मा शो के सेट पर चार घंटों तक होस्ट का इंतजार करने के बाद चली गई|  हेल्थ इशूज की वजह से कपिल सेट पर नहीं आए आखिरकार फिल्म मुबारकां की टीम ने चार घंटों तक इंतजार करने के बाद शूट कैंसल कर दिया|
 
इस बार कपिल शर्मा ने फिल्म मुबारकां की टीम के साथ अपना शूट कैंसल कर दिया| इस फिल्म की पूरी टीम अनिल कपूर, अथिया शेट्टी, अर्जुन कपूर और इलियाना डीक्रूज द कपिल शर्मा शो के सेट पर पहुंच गए थे लेकिन कपिल शर्मा तबीयत खराब होने के कारण शूट पर पहुंचे ही नहीं|
 
खबरों के मुताबिक, मुबारकां की पूरी टीम शूटिंग के लिए सही समय पर पहुंच गई थी| कपिल के नहीं आने पर जब उन्हें फोन किया तो उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है लेकिन वह फिर भी शूटिंग पर जल्द ही आने की कोशिश करेंगे| इसके बाद फिल्म मुबारकां की पूरी टीम लगभग 4 घंटे तक कपिल शर्मा का इंतजार किया लेकिन वह नहीं आए| इसके बाद पूरी टीम बिना शूटिंग किए ही वापस चली गई|
 
बता दें कि कुछ दिनों पहले जब हैरी मेट सेजल का प्रमोशन किए बिना शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा भी कपिल के शो से बिना शूटिंग किए लौट गए थे| बताया गया था कि तनाव से जूझ रहे कपिल शाहरुख-अनुष्का के आने से पहले ही सेट पर बेहोश हो गए थे, ऐसे में शूटिंग कैंसल कर दी गई थी|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links