Visitors online: 002

मोदी मंत्रिमंडल में तीसरा फेरबदल, जानें क्या-क्या हो सकता है कल

Home » Headlines

कैबिनेट में बदलाव को लेकर सभी ओर कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि नए मंत्रीमंडल में कई पुराने चेहरे को अलविदा कहते हुए नए नाम शामिल किए जा सकते हैं। वहीं कुछ मंत्रियों के कंधों से अतिरिक्त प्रभार को हल्का करते हुए अन्य मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वहीं कुछ फैसले चौंका भी सकते हैं। इस बीच कई मंत्रियों ने पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि इस बार उन मंत्रियों की छुट्टी होना तय है जिनकी परफॉर्मेंस उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है।
 
मई 2014 में मोदी सरकार के केंद्र में सत्ता संभालने के बाद यह मंत्रिमंडल में तीसरा फेरबदल होगा। साल 2019 में होने वाले अगले लोकसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल में होने वाले इस फेरबदल को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसे कामकाज और जमीनी राजनीति के बीच संतुलन स्थापित करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। रविवार को प्रात: करीब दस बजे राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रक्रिया (तैयारी) शुरु हो गई है।
 
मार्च में मनोहर पर्रिकर ने रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। वह बाद में गोवा के मुख्यमंत्री बन गए। वित्त और कार्पोरेट मामलों के मंत्री अरुण जेटली को रक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई। मई महीने में तत्कालीन पर्यावरण और वन मंत्री अनिल माधव दवे का निधन होने से यह जगह खाली हो गई। इस मंत्रालय का अतिरिक्त कामकाज विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन को सौंप दिया गया।
 
जुलाई महीने में वेंकैया नायडू ने उपराष्ट्रपति पद के लिए राजग का उम्मीदवार चुने जाने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। वह आवास और शहरी विकास मंत्रालय का काम देख रहे थे जिसे अतिरिक्त प्रभार के रूप में ग्रामीण विकास, पंचायती राज और पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को दे दिया गया।
 
नायडू सूचना और प्रसारण मंत्री भी थे और इस विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी के खाते में आ गई। इन सबके अलावा रविशंकर प्रसाद कानून एवं न्याय और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालयों का कामकाज देख रहे हैं। इसे देखते हुए इन मंत्रियों पर बढ़े अतिरिक्त प्रभार को नए मंत्रियों को सौंपा जा सकता है।
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links