|
|
गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल के 7 साल के छात्र प्रद्युम्न की हत्या के मामले में पुलिस ने स्कूल बस के कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है| 24 साल के कंडक्टर का नाम अशोक बताया जा रहा है| खबर यह है कि स्कूल बस के कंडक्टर ने प्रद्यूम्न की हत्या शारीरिक शोषण का विरोध करने पर की| गुड़गांव के डीसीपी ने आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी की पुष्टि की| डीसीपी ने बताया कि आरोपी ड्राइवर छात्र के साथ जबरदस्ती करना चाहता था| जब छात्र ने आवाज उठाई तो उसे मार दिया|
इस बीच प्रद्युम्न की माता-पिता ने कहा कि वे पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हैं| उन्होंने प्रद्युम्न की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है| प्रद्युम्न की मां ने कहा कि उनके बेटे ने कभी भी स्कूल बस से सफर नहीं किया| प्रद्युम्न की मां ने मीडिया के सामने रोते हुए कहा कि मेरा सब कुछ उजड़ गया| उन्होंने कहा कि मैं जांच से संतुष्ट नहीं हूं|
प्रद्युम्न के चाचा ने बताया कि फोन पर स्कूल वालों ने बताया कि बच्चे को चोट लगी है| उन्होंने रायन इंटरनेशन स्कूल की प्रिंसिपल को गिरफ्तार करने की मांग की है| उन्होंने कहा कि स्कूल हमारे बच्चे को सुरक्षा नहीं दे पाया| इसलिए स्कूल की प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए|
गुड़गांव के डीसीपी ने आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी की पुष्टि की| डीसीपी ने बताया कि आरोपी ड्राइवर छात्र के साथ जबरदस्ती करना चाहता था| जब छात्र ने आवाज उठाई तो उसे मार दिया| डीसीपी ने बताया कि आरोपी ड्राइवर इस स्कूल में पिछले 6-8 महीने से काम कर रहा था| ये ड्राइवर जब शुक्रवार को सुबह टॉयलेट के लिए जा रहा था तभी उसने वहां उस बच्चे को देखा| आरोपी ड्राइवर अपनी जेब में चाकू भी लिए हुए था|
रायन इंटरनेशनल स्कूल के टॉयलेट में दूसरी क्लास के छात्र का शव मिलने से शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया था| ये स्कूल गुरुग्राम के सोहना रोड़ पर स्थित है| पुलिस ने बताया कि कुछ छात्रों ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे स्कूल इमारत के एक शौचालय में खून से लथपथ पद्युम्न ठाकुर (सात) का शव देखा|
गुड़गांव पुलिस के जन संपर्क अधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि छात्रों ने शिक्षकों को सूचना दी और स्कूल प्रशासन ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी| वे उसे लेकर आर्टेमिस अस्पताल गए. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया|
|