Visitors online: 001

ट्रंप ने चेतावनी दी कि अमेरिका को उत्तर कोरिया को तबाह करना पड़ सकता है

Home » Headlines

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त महासभा मे मौजूद नेताओं के समक्ष मंगलवार को चेतावनी दी कि अगर किम जोंग उन का परमाणु हथियारों से लैस शासन अपने पड़ोसियों के लिए खतरा बना रहता है तो अमेरिका को उत्तर कोरिया को तबाह करना पड़ सकता है|
 
उन्होंने कहा, अमेरिका में बहुत ताकत और धैर्य है लेकिन वह अपना और अपने सहयोगियों का बचाव करने को मजबूर है| ऐसे में हमारे पास उत्तर कोरिया को पूरी तरह नष्ट कर देने के अलावा और कोई विकल्प नहीं होगा| ट्रंप ने किम जोंग के लिए नए विशेषण का इस्तेमाल करते हुए कहा, रॉकेट मैन खुद अपने लिए और अपने शासन के लिए आत्मघाती बन रहा है| अमेरिका तैयार है, उसमें इच्छाशक्ति है और वह सक्षम है लेकिन मैं उम्मीद करता हूं की इसकी जरूरत ही ना पड़े|
 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने पहले संबोधन में अन्य देशों के नेताओं को परमाणु हथियार संपन्न धृष्ट देशों से होने वाले खतरे के प्रति आगाह किया| ट्रंप ने कहा, इस संगठन में प्रतिनिधित्व करने वाले धृष्ट देश न केवल आतंकवाद का समर्थन करते हैं, बल्कि मानवता के लिए सबसे विनाशकारी माने जाने वाले हथियारों से दूसरे देशों और उनकी जनता के लिए खतरा पैदा करते हैं|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links