|
|
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने क्रिकेटर एस. श्रीसंत पर 2013 IPL स्पॉट फिक्सिंग के चलते लगाए गए आजीवन प्रतिबंध को हटाने के एकल पीठ के आदेश के खिलाफ केरल उच्च न्यायालय में याचिका दायर की| बीसीसीआई ने अपनी अपील में कहा है कि इस क्रिकेटर पर प्रतिबंध लगाने का फैसला उनके खिलाफ मिले सबूतों के आधार पर किया गया| एकल पीठ जज ने सात अगस्त को बीसीसीआई द्वारा लगाया गया प्रतिबंध हटा दिया था| बीसीसीआई ने हालांकि, इस आदेश के बावजूद अपना अनुशासनात्मक फैसला नहीं बदला था|
बता दें कि साल 2013 में आईपीएल के दौरान स्पॉट फिक्सिंग के आरोप के बाद बीसीसीआई ने श्रीसंत पर आजीवन प्रतिबंधित लगाया दिया था| इस प्रतिबंध के बाद श्रीसंत ने अंग्रेजी अखबार को एक इंटरव्यू दिया था| इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ये हमेशा मुश्किल होगा| मेरा सपना है कि मैं 2019 वर्ल्ड कप में भारत के लिए खेलूं| लेकिन मैं ये भी जानता हूं कि ये नामुमकिन है और अगर मैं खेल सका तो ये किसी चमत्कार से कम नहीं होगा|
इसके साथ ही उन्होंने कहा, लेकिन मुझे यकीन है कि चमत्कार होते हैं| टीम में अभी तेज गेंदबाजों की जगह के लिए कड़ा मुकाबला है| लेकिन ऐसा तब भी था जब मैंने पहली बार भारतीय टीम में जगह बनाई थी| मैंने हमेशा माना है कि कड़े मुकाबले में ही आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं| मैं सिर्फ आशा करता हूं कि मैं वापसी कर अपनी प्रतिभा के साथ न्याय कर सकूं| मेरे फोकस पर हमेशा सवाल उठे| हालांकि, बीसीसीआई ने इस आदेश के बावजूद अपना अनुशासनात्मक फैसला नहीं बदला|
|