Visitors online: 003

ये है डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका का रुतबा, हैदराबाद बना भिखारी मुक्त

Home » Headlines

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप भारत यात्रा पर आ रही हैं| वह ज्यादातर समय हैदराबाद में बिताएंगी| इसके देखते हुए पूरे शहर को भिखारी मुक्त किया जा रहा है| हैदराबाद के भिखारियों को भिक्षावृत्ति से मुक्त शहर घोषित करने के प्रयासों के तहत तेलंगाना कारागार विभाग भिखारियों की पहचान करने वालों को 25 दिसंबर से 500 रुपये का इनाम देना शुरू करेगा| हैदराबाद पुलिस सात जनवरी, 2018 तक शहर की सड़कों पर भीख मांगने पर रोक लगा चुकी है| पुलिस का कहना है कि इससे वाहनों और पैदल यात्रियों के लिए परेशानी पैदा होती है|
 
राज्य सुधार प्रशासन संस्थान के उप प्राचार्य एम संपत ने आज यहां कहा कि शहर के नागरिक भीख मांग रहे किसी भी व्यक्ति के बारे में कारागार नियंत्रण कक्ष में रिपोर्ट कर सकते हैं| 25 दिसंबर से कारावास विभाग हैदराबाद में भिक्षुकों की पहचान करने वाले और इस बारे में अधिकारियों को सूचित करने वाले को 500 रुपये का इनाम देगा|
 
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की बेटी इवांका के इसी महीने हैदराबाद आने की संभावना के चलते हैदराबाद प्रशासन ने शहर की सूरत संवारनी शुरू कर दी है, वहीं पुलिस कमिश्नर ने शहर में भीख मांगने पर रोक लगा दी है| इवांका ट्रंप 28 से 30 नवंबर को वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन (जीईएस) में शामिल होने के लिए हैदराबाद आने वाली हैं| इसके बाद 15 दिसंबर से शहर में विश्व तेलुगू सम्मेलन भी होना है, जो 5 दिनों तक चलेगा, इसमें हजारों तेलुगू एनआरआई के शामिल होने की संभावना है|
 
आदेश में कहा गया है कि शहर में सार्वजनिक स्थानों और चौक-चौराहों पर भीख मांगना या बच्चों और अपंग लोगों से भीख मंगवाना प्रतिबंधित है| यह आदेश बुधवार सुबह 6 बजे से लेकर अगले साल 7 जनवरी तक लागू रहेगा| पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की हैदराबाद यात्रा के दौरान भी इसी तरह के आदेश के जरिये भीख मांगने पर बैन लगाया गया था|
 
गौरतलब है कि जीईएस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं| इस सम्मेलन की थीम सर्वप्रथम महिलाएं, सभी के लिए समृद्धि है| इस मौके पर इवांका दुनियाभर के 1000 उद्यमियों को संबोधित करेंगी|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links