|
|
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती शूटिंग के वक्त से ही विवादों में बनी हुई है लेकिन अब जब फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आने लगी तो फिल्म से जुड़ा विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया| इस विवाद के चलते संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण को अलग-अलग धमकियां मिल रही है| वहीं अब कई क्षेत्रों में फिल्म का विरोध किया जा रहा है| फिल्म को लेकर कई लोगों द्वारा उठाए जा रहे इन कदमों को देख कई बॉलीवुड सेलेब्स हैरान है|
वरुण धवन भी इन्ही में से एक हैं| उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, "शॉक्ड! यह किसी तरह का प्रोटेस्ट नहीं है बल्कि यह डराना है| अगर यह कोई स्पोर्ट्समैन होता या कोई बड़ा बिजनेसमैन होता तो क्या उसे इस तरह से डराया जाता| मैं सोच रहा हूं अब आगे क्या होगा|"
वरुण के इस ट्वीट पर कई लोग अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आएं और उन्हें वरुण के इस ट्वीट पर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया| इनमें एक ट्रोलर ने वरुण को #bhaand कह दिया| जो वरुण को बिलकुल पसंद नहीं आया और वरुण ने उस ट्रोलर को जवाब दिया|
अपने ट्वीट में वरुण ने लिखा, अगर ऐसा है तो आप मुझे फॉलो क्यों करते हैं| यू लूजर|
बता दें, पहले पद्मावती 1 दिसंबर को रिलीज की जानी थी लेकिन अब इस फिल्म को 1 को रिलीज नहीं किया जाएगा|
|