Visitors online: 002

हैप्पी बर्थडे यामी गौतम: इस तरह छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक पहुंची फेयर एंड लवली गर्ल

Home » Headlines

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं| यामी का जन्म 24 नवंबर 1988 को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुआ था| हालांकि, उनकी पढ़ाई चंढ़ीगड़ में हुई है| यामी के पिता मुकेश गौतम एक पंजाबी फिल्म डायरेक्टर हैं| यामी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 2012 में आई फिल्म विक्की डोनर से की थी लेकिन वह इससे पहले भी काफी फेमस थीं|
 
दरअसल, यामी को टीवी पर काफी वक्त से फेयर एंड लवली की एड में देखा गया है| इस एड से ही वह लोगों के बीच काफी फेमस हुईं और आज भी वह इसकी ब्रांड एम्बेस्डर हैं| फिल्मों में आने से पहले यामी छोटे पर्दे पर नजर आईं| केवल इस एड ही नहीं बल्कि वह चांद के पार चलो और यह प्यार न होगा कम जैसे टीवी सीरियल्स में भी नजर आईं|
 
यहां तक की बॉलीवुड फिल्मों में आने से पहले वह कन्नड़ फिल्म उल्लासा उत्साहा में आईं थी| इसके बाद उन्होंने 2012 में फिल्म विक्की डोनर से अपनी बॉलीवुड पारी की शुरुआत की|
 
इसके बाद वह ईश्वर निवास की फिल्म टोटल सियापा में नजर आईं| इस फिल्म में यामी के साथ अली जफर लीड रोल में नजर आए थे| इसके अलावा फिल्म में अनुपम खेर और किरन खेर ने सपोर्टिंग रोल निभाया था|
 
इसके अलावा यामी अयज देवगन के साथ फिल्म एक्शन जैकसन, वरुण धवन के साथ बदलापुर, ऋतिक रोशन के साथ काबिल और पुल्कित सम्राट के साथ फिल्म सनम रे में नजर आ चुकी हैं| 
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links