|
|
भारत के युवा निशानेबाज अनीश भानवाल ने यहां कॉमनवेल्थ गेम्स में नौवें दिन शुक्रवार को पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया है| अनीश ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पदार्पण के साथ ही स्वर्ण पदक जीता और साथ ही इन खेलों का नया रिकॉर्ड भी बनाया है| उन्होंने भारत की झोली में 16वां गोल्ड मेडल डाला|
भारत के 15 वर्षीय निशानेबाज अनीश ने फाइनल में कुल 30 अंक हासिल करते हुए सोना जीता| उन्होंने 2014 में ग्लाग्सो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में आस्ट्रेलिया के डेविड चापमान की ओर से बनाए रिकॉर्ड को तोड़ दिया| इस स्पर्धा में नीरज कुमार को निराशा हाथ लगी| उन्होंने पांचवां स्थान हासिल किया| उनकी जीत पर वीरेंद्र सहवाग ने पदक जीतने वाले तीनों शूटरों को बधाई दी|
इसके साथ ही अनीश भनवाला सबसे कम उम्र में गोल्ड जीतने वाले देश के पहले खिलाड़ी बन गए| उन्होंने मनु भाकर का रिकॉर्ड तोड़ा| मनु ने इन्हीं गेम्स में 16 की उम्र में गोल्ड जीतने का कारनामा किया था| उनसे पहले तेजस्वनी सावंत ने गोल्ड मेडल जीता था|
|