|
|
वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेल्युलर के कर्मचारियों के लिए बुरी खबर. दरअसल बात ये है कि वोडाफोन और आइडिया का मर्जर कुछ ही दिनों में होने वाला है| जिसके चलते कंपनी अगले दो महीनों में 21,000 से ज्यादा कर्मचारियों को एक चौथाई की छंटनी कर सकती हैं| सूत्रों ने बताया कि ये फैसला दोनों के मर्जर के बाद बनने वाली नई कंपनी को एफिशिएंट बनाने के लिए किया जा रहा है|
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों कंपनियां अभी काफी घाटे में हैं| उन पर संयुक्त रूप से 1,20,000 करोड़ रुपए का कर्ज है| इसलिए मर्जर की प्रक्रिया को देखने वाली नोडल टीम ने दोनों कंपनियों को अगले दो महीने में 5,000 कर्मचारियों की छंटनी करने को कहा है| सूत्रों के मुताबिक, अप्रेजल के दौरान जिन कर्मचारियों की परफार्मेंस खराब रहेगी, उन्हें निकाला जा सकता है| इनके अलावा, एक ही जॉब प्रोफाइल पर दोनों कंपनियों में काम कर रहे लोगों को भी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है|
|