|
भारत के 7 साल के समन्यु पोथुराजु ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिससे हर भारतीय का सिर फक्र से ऊंचा हो गया है| समन्यु पोथुराजु ने अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर फतल हासिल कर देश का नाम रोशन किया है| हड्डियों को जमा देने वाले मौसम में बहादुरी का उदाहरण पेश करते हुए समन्यु ने तंजानिया की माउंट किलिमंजारो की ऊहुरु पर्वत की चोटी पर फतह हासिल कर वहां तिरंगा लहराया है|
समन्यु ने इस उम्र पर अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फतह हासिल कर यह दिखाया है कि उम्र हौसलें की उड़ानों को नहीं रोक सकती है| बता दें कि समन्यु अफ्रीका की इस चोटी पर जाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के पर्वतारोही हैं| वह हैदराबाद के मूल निवासी हैं|
रिपोर्ट्स के मुताबिक समन्यु अपने कोच के साथ 2 अप्रैल को इस चोटी पर पहुंचे थे| चोटी पर पहुंचने के साथ ही समन्यु ने अपने बैग से तिरंगा निकालकर समुद्र तल से 5,895 मीटर ऊंचाई पर फहराया| अपनी इस जीत पर समन्यु ने कहा कि जब वह अपने कोच के साथ उन्होंने चढ़ाई शुरू की थी तब बारिश हो रही थी, रास्ते पत्थरीले जिसको दिखने के बाद उन्हें डर हुआ| उन्होंने कहा कि थोड़ी दूर चलने के बाद ही उनके पैरों में दर्द शुरू होने लगा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और थोड़ी देर आराम करने के बाद दोबारा से चढ़ाई शुरू की |
|