Visitors online: 003

आगरा: ताजमहल के करना चाहते हैं दीदार, तो जानिए ये खबर क्यों है खास

Home » Headlines

क्या आप ताजमहल के दीदार का प्लान कर रहे है| अगर हां तो ये खबर आपके लिए है| दुनिया में सात अजूबों में शुमार ताजमहल पर पर्यटकों के बोझ को कम करने के लिए एक नया आदेश जारी किया गया है| इस नए आदेश के तहत अब पर्यटक सिर्फ 3 घंटे ही ताजमहल में समय बिता सकेंगे| भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक 17वीं शताब्दी के स्मारक पर मानव भार को कम करने के लिए ये फैसला किया गया है| भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का ये आदेश एक अप्रैल से लागू हो गया है|
 
जानकारी के मुताबिक, छुट्टियों और वीकेंड में पर्यटकों की संख्या 50,000 से ऊपर तक पहुंच जाती है| लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए ये फैसला किया गया है| सफेद संगमरमर की इस इमारत के दीदार के लिए पहुंची भारी भीड़ प्रबंधन केंद्रीय औद्योगिकी सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के लिए एक बड़ी चुनौती गई थी|
 
ताजमहल को देखने के लिए टिकट की वैद्यता अब सिर्फ तीन घंटे के लिए होगी| जानकारी के मुताबिक, अगर कोई तीन घंटे से ताजमहल में ज्यादा समय बिताना चाहता है तो उसे अतिरिक्त चार्ज यानी ज्यादा रुपए चुकाने होंगे| वहीं पर्यटकों की सही संख्या के आकलन के लिए 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए भी जीरो वैल्यू का टिकट शुरू कर दिया गया|
 
ताजमहल के संरक्षण और इसके पत्थरों को बचाने के लिए तमाम कोशिशें की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में ताजमहल के प्रवेश द्वार पर मैग्नेटिक कॉइन एंट्री सिस्टम लागू हो जायेगा| वहीं ताजमहल के तमाम हिस्सों को मढ़वाया भी जा रहा है| एएसआई के अधिकारी भुवन विक्रम ने बताया कि ताजमहल के संरक्षण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है| उन्होंने कहा कि जब लिमिटेड पर्यटक एक समय में ताज के दीदार करेंगे तो उनको भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी और ताजमहल संरक्षित भी रहेगा|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links