Visitors online: 001

महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, कर्नाटक चुनाव होते ही एक साथ बढ़ाए गए इतने दाम

Home » Headlines

पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है| ठीक कर्नाटक चुनाव के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की गई है| दिल्ली में पेट्रोल 17 पैसे और डीजल 21 पैसे तक महंगा हो गया है| आपको बता दें, पेट्रोल-डीजल के दाम पिछले 19 दिनों से होल्ड पर थे| 19 दिन बाद एक साथ इतने दाम बढ़ाए गए हैं|
 
कर्नाटक चुनाव के चलते तेल कंपनियों ने रोजाना होने वाले बदलाव पर 24 अप्रैल से रोक लगा रखी थी| पहले से ही तय माना जा रहा था कि कर्नाटक चुनाव होते ही एक साथ पेट्रोल के दाम बढ़ाए जाएंगे|
 
दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 17 पैसे का इजाफा किया गया है| यह 74.99 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है| वहीं, डीजल के दाम 21 पैसे बढ़ाए गए हैं, यह 66.14 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है| डीजल का यह रिकॉर्ड स्तर है| जबकि पेट्रोल 55 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया है| मुंबई में पेट्रोल 17 पैसे बढ़कर 82.65 प्रति लीटर पर पहुंच गया है| वहीं, डीजल 23 पैसे महंगा होकर 70.43 के पास पहुंच गया है|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links