Visitors online: 002

4 रुपए तक सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल, एक्साइज ड्यूटी घटा सकती है सरकार

Home » Headlines

लगातार 10वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाई गई हैं| रोजाना औसतन 30 पैसे पेट्रोल और 26 पैसे डीजल पर बढ़ाए गए हैं| लेकिन, अब पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच आम जनता को राहत देने की तैयारी हो रही है| तेल कंपनियां भले ही दाम घटाने के लिए तैयार नहीं हों|
 
लेकिन, सरकार एक्साइज ड्यूटी में कटौती करके लोगों को राहत दे सकती है| सूत्रों से मुताबिक, वित्त मंत्रालय एक्साइज ड्यूटी में कटौती के लिए तैयार है| हालांकि, अंतिम फैसला प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को लेना है| उम्मीद है पेट्रोल-डीजल पर 2 से 4 रुपए प्रति लीटर की कटौती की जा सकती है|
 
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की तेल कंपनियों के साथ आज बैठक हो सकती है| सूत्रों के मुताबिक, सरकार जानना चाहती है कि तेल कंपनियों के पास कितना स्टॉक है| ऐसे बताया जा रहा है कि सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की तीनों कंपनियां, IOC, HPCL और BPCL से तेल की कीमतों को होल्ड करने के लिए कहे| हालांकि, इससे तेल कंपनियों की जेब पर बोझ बढ़ेगा|
 
वित्त मंत्रालय ने पीएमओ को पेट्रोल-डीजल की कीमतों से जुड़ी सारी जानकारी मुहैया करा दी है| पिछले 10 दिनों में जिस तरह पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी हैं| उससे एक्साइज ड्यूटी में कटौती की मांग बढ़ गई है| पेट्रोलियम मंत्री भी इस ओर इशारा दे चुके हैं कि सरकार जल्द ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम करने के लिए कोई रास्ता निकालेगी| चर्चा यह भी है कि सरकार डीलर्स से भी अपनी कमीशन में कटौती को कह सकती है| उम्मीद है कि आज कोई फैसला आए|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links