|
अभिनेत्री और IPL में पंजाब की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने क्रिकेटर के.एल राहुल का सपोर्ट किया है| प्रीती ने कहा कि राहुल बेहद अच्छा लड़का है और वह हमेंशा ही महिलाओं का सम्मान करता है| उन्होंने कहा कि यह समझ में नहीं आता कि वह कैसे इस विवाद में फसा|
उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक कार्यक्रम के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणियों के कारण उसे आलोजनाओं का सामना करना पड़ा था| बता दें कि शो के दौरान करण जौहर ने दोनों खिलाड़ियों से उनकी जिंदगी के बारे में सवाल किए थे| पांड्या ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मेरे परिवार वाले काफी ओपेन माइंडेड हैं और मैं जब किसी के साथ रिलेशनशिप बना कर आता हूं तो घर में इसके बारे में बता देता हूं| इसके बाद पांड्या को काफी विवाद का सामना करना पड़ा था|
विवाद के तूल पकड़ने के कारण दोनों खिलाड़ियों को BCCI की तरफ से अस्थाई प्रतिबंध भी झेलना पड़ा था| हालांकि अब दोनों ही खिलाड़ियों से प्रतिबंध हटा लिया गया है और दोनों ही IPL में अपनी अपनी टीम की तरफ से खेल रहे हैं| बता दें कि बोर्ड की तरफ से प्रतिबंध हटने के बाद भी दोनो ही क्रिकेटरों को अब भी लोकपाल डी के जैन द्वारा की जा रही BCCI की जांच की सामना करना है|
|