|
| बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने रियो ओलंपिक में भाग लेने वाले हर भारतीय खिलाड़ी को एक लाख एक हजार रूपये देने का अपना वादा निभाते हुए भारतीय ओलंपिक संघ से खिलाड़ियों का ब्यौरा मंगवाया है। इस साल रियो ओलंपिक में भारतीय दल के सद्भावना दूत रहे सलमान ने हर ओलंपियन को एक लाख एक हजार रूपये देने का वादा किया था। आईओए महासचिव राजीव मेहता ने कहा, Сसलमान खान ने मुझे सोमवार को पत्र भेजा है जिसमें उन्हें रियो ओलंपिक में भारतीय दल का सद्भावना दूत बनाने के लिए धन्यवाद दिया गया है। उन्होंने मुझसे रियो ओलंपिक में भाग लेने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों का पेन नंबर भेजने को कहा है।Т मेहता ने कहा, Сउन्होंने कहा कि वह सभी को एक लाख एक हजार रूपये देंगे। वह आईओए के जरिये रियो ओलंपिक में भाग ले चुके सभी भारतीयों को चेक भेजेंगे। वह इतने बड़े सुपरस्टार हैं लेकिन उन्होंने प्रोटोकॉल का अनुसरण किया है। वह आईओए के जरिये अपना काम कर रहे हैं। हमें बहुत खुशी है कि हमने उन्हें सद्भावना दूत बनाया।Т
|