Visitors online: 003

СअकीराТ मेरे करियर के सही वक्त पर आई है : सोनाक्षी सिन्हा

Home » Headlines

सोनाक्षी सिन्हा आगामी फिल्म СअकीराТ में मुक्केबाजी करती और जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी। अभिनेत्री ने कहा कि फिल्म उनके करियर के सही वक्त पर आई है क्योंकि वह एक कलाकार के रूप में अपनी सीमाएं बढ़ाना चाहती हैं। इस फिल्म को एआर मुर्गदास ने निर्देशित किया है।

29 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि वह खुश हैं कि उन्हें СगजनीТ के निर्देशक द्वारा बनाई गई महिला केंद्रित फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिला क्योंकि उन्होंने पहले कभी भी महिला केंद्रित फिल्म नहीं बनाई है।

सोनाक्षी ने पीटीआई भाषा को दिए एक साक्षात्कार में कहा, СअकीराТ ने मुझे कई तरह से आगे बढ़ाया है। यह बहुत चुनौतीपूर्ण और एक जबर्दस्त तर्जुबा रहा। मैं वास्तव में बहुत खुश हूं कि यह मेरी जिंदगी और करियर में उस वक्त आया जब मैं ऐसा कुछ करना चाह रही थी।

सोनाक्षी ने कहा कि 2014 में आई अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म СहॉलीडेТ के निर्माण के दौरान मुर्गदास को लगा कि अकीरा शर्मा के किरदार के लिए वह उपयुक्त रहेंगी।

उन्होंने कहा, यह संयोग से हो रहा है कि मैं СअकीराТ कर रही हूं और फिर СनूरТ कर रही हूं। दर्शकों को इस तरह की फिल्में देखने को मिलेंगी। वे कुछ अलग देखना पसंद करते हैं। मैं सिर्फ यह देखती हूं कि किरदार कितना अच्छा है और मैं कितनी शिद्दत से इसे निभाना चाहती हूं। मेरे लिए ये वास्तव में अच्छे चरित्र हैं और इसलिए मैंने उन्हें किया।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links