Visitors online: 003

अमेरिका में टेस्ट के दौरान ब्लास्ट से दहला फ्लोरिडा का स्पेस एक्स लॉन्चिंग साइट

Home » Headlines

स्पेस एक्स का मुख्य लांच पैड आज विस्फोट से थर्रा उठा और भयंकर आग लग गयी जिससे एक रॉकेट और सैटेलाइट नष्ट हो गए। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक अफ्रीका में अपनी इंटरनेट सेवा के लिए इसी सैटेलाइट पर निर्भर कर रहा था। विस्फोट से कोई हताहत नहीं हुआ। इस पैड से कर्मचारियों को हटा लिया गया था क्योंकि वहां नियमित लांच पूर्व रॉकेट परीक्षण होना था। स्पेस एक्स के प्रमुख एलोन मस्क ने कहा कि यह हादसा रॉकेट में ईंधन डालने के दौरान हुआ। यह विस्फोट अपर स्टेज ऑक्सीजन टैंक के आसपास हुआ।

मस्क ने ट्विटर पर कहा, Сकारण अब तक अज्ञात।Т नासा के मुताबिक सुबह नौ बजे के ठीक बाद स्पेस एक्स अपने मानवरहित रॉकेट की जांच कर रहा था तभी यह विस्फोट हुआ। नासा के केनेडी अंतरिक्ष केंद्र के बगल में केप केनवेरल एयर फोर्स स्टेशन से शनिवार को प्रस्तावित परीक्षण के लिए जांच अग्रिम चरण में है। विस्फोट के कारण कुछ मील दूर तक इमारतें थर्रा गयी और कुछ मिनट तक कई बार विस्फोट हुए। आसमान में धुआं छा गया। आधे घंटे बाद पूर्वी क्षितिज में धुंधलका छाया रहा।अतिरिक्त जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। घायलों के बारे में फिलहाल कुछ नहीं बताया गया है। स्पेस एक्स के फाल्कन रॉकेट के परीक्षण के पहले प्रक्षेपण स्थल को साफ किया जाता है। स्पेस एक्स के प्रवक्ता जॉन टेलर ने बताया कि वह फिलहाल बयान नहीं दे सकते क्योंकि अभी वह सूचना जुटा रहे हैं। नासा ने कहा कि एयरफोर्स स्टेशन के लांच कांप्लेक्स 40 में विस्फोट हुआ और केनेडी स्पेस सेंटर के आपात कर्मचारियों को भी तैयार रखा गया था। इसके साथ ही आकाश में विषले धुएं पर भी नजर रखी जा रही थी। स्पेस एक्स उन दो कंपनियों में है जो नासा के लिए अंतरिक्ष केंद्र में रसद लेकर जाती है। अमेरिकी अंतरिक्षयात्रियों को लाने ले जाने पर भी यह काम कर रही है।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links