Visitors online: 002

लता ने छोटी बहन आशा भोसले को जन्मदिन पर दिया आशीर्वाद

Home » Headlines

स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने अपनी छोटी बहन आशा भोसले के जन्मदिन पर उन्हें आशीर्वाद दिया। आशा भोसले आज 82 वर्ष की हो गईं। 86 वर्षीय महान गायिका ने ट्विटर पर आशा भोसले को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया।

उन्होंने लिखा, Сनमस्कार, आज मेरी छोटी बहन आशा भोसले का जन्मदिन है। मैं उसे शुभ आशीर्वाद देती हूं। ईश्वर उसे हमेशा खुश रखे।Т एक अन्य पोस्ट में, मंगेशकर ने 1966 में आई फिल्म Сतीसरी मंजिलТ का एक गाना Сओ हसीना जुल्फोंवालीТ शेयर किया।

उन्होंने लिखा, Сआशा और मोहम्मद रफी साहब का गाया हुआ मेरी पसंद का ये गीत आप सबके लिए।Т अभिनेता ऋषि कपूर ने भी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर आशा को बधाई दी। निर्देशक मधुर भंडारकर ने लिखा, Сजन्मदिन मुबारक आशा भोसले ताई। आपने अपनी गीतों से लगातार कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है।ТТ मीका ने भी आशा को जन्मदिन की बधाई दी।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links