Visitors online: 004

बिग बी ने अनिल शर्मा के बेटे को पहली फिल्म के लिए दी शुभकामनाएं

Home » Headlines

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कर रहे निर्देशक अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष को शुभकामनाएं दी।उत्कर्ष जल्द ही अपने पिता की फिल्म के जरिये रूपहले पर्दे पर नजर आयेंगे।

वर्ष 2004 में अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों में शर्मा के लिए काम कर चुके 73 वर्षीय अभिनेता ने माइक्रो-ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर पर उत्कर्ष को उनकी पहली फिल्म जीनियस के लिए शुभकामनाएं दी।

उन्होंने लिखा, जाने माने निर्देशक और निर्माता अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष ने अमेरिका में प्रशिक्षण लिया है.इंडस्ट्री में पदार्पण कर रहे हैं..मेरा आशीर्वाद और शुभेच्छाएं..

शर्मा ने बच्चन के ट्वीट को रिट्वीट कर कहा, अमिताभ में अविश्सनीय ताकत है..उन्होंने आज उत्कर्ष के लिए ट्वीट किया और इसलिए कई लोगों ने मुझे फोन किया.. 

तीन वर्ष के अंतराल के बाद गदर के निर्देशक शर्मा एक्शन-रोमांस फिल्म जीनियस के जरिये एक बार फिर से निर्देशन की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले रहे हैं। उन्होंने इससे पहले सिंह साहब द ग्रेट का निर्देशन किया था, जिसमें सनी देओल मुख्य भूमिका में थे।

उत्कर्ष ने गदर में देओल के बेटे की भूमिका अदा की थी और जीनियस में आईआईटी टॉपर के किरदार में नजर आयेंगे।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links