Visitors online: 002

वित्त मंत्री अरुण जेटली पेंशनभोगियों के लिये शुरू करेंगे वेब पोर्टल

Home » Headlines

वित्त मंत्री अरुण जेटली बुधवार को पेंशनभोगियों के लिये वेब पोर्टल शुरू करेंगे। इसके जरिये पेंशनभोगी एक जगह जरूरी सूचना प्राप्त कर सकेंगे और साथ ही उनकी शिकायतों का तेजी से निपटान हो सकेगा।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 14 सितंबर को जेटली महालेखा नियंत्रक (सीजीए) की डिजिटल इंडिया पहल Сवेब रिस्पांसिव पेंशनर्स सर्विस पोर्टलТ की शुरुआत करेंगे।

पोर्टल का विकास Сसेंट्रल पेंशन एकाउंटिंक ऑफिस (सीपीएओ) ने किया है। इसके जरिये पेंशनभोगी एक जगह जरूरी सूचना प्राप्त कर सकेंगे और साथ ही उनकी शिकायतों का तेजी से निपटान हो सकेगा।

बयान के अनुसार, Сइस सेवा से पेंशनभोगियों की शिकायतों के तेजी से निपटान में मदद मिलेगी।Т पोर्टल के साथ जेटली Сमहालेखा नियंत्रक भवनТ का उद्घाटन करेंगे। यह सीजीए कार्यालय का नया आधिकारिक परिसर है।

इस अवसर पर सीजीए तथा इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनल ऑडिटर्स (आईआईए), इंडिया सहमति पत्र पर भी दस्तखत करेंगे। इसका मकसद विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में आंतरिक ऑडिट कामकाज को मजबूत बनाना है।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links