Visitors online: 002

हर्षवर्धन कपूर बोले, मसाला फिल्म नहीं है 'मिर्जिया'

Home » Headlines

बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन कपूर का कहना है कि उनकी फिल्म 'मिर्जिया' मसाला फिल्म नहीं है और अगर उनकी फिल्म को बंपर ओपनिंग मिलती है तो वह यकीनन हैरान होंगे। हर्षवर्धन राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'मिर्जिया' से अपना अभिनय करियर शुरू करने जा रहे हैं।

हर्षवर्धन ने बताया कि मुझे लगता है कि यह मसाला फिल्म नहीं है. हालांकि इस बात का पता लगाना बहुत मुश्किल है कि कौन सी फिल्में व्यावसायिक हैं और कौन सी नहीं। मुझे लगता है कि जो भी फिल्में अच्छा कारोबार करती हैं वे व्यावसायिक होती हैं। उदाहरण के लिए 'नीरजा'।

उन्होंने कहा कि अगर फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग मिलती है तो मुझे इससे हैरानी होगी। फिल्म 'मिर्जिया' में हर्षवर्धन के साथ सैयामी खेर भी हैं। इस फिल्म की कहानी गुलजार ने लिखी है और यह मिर्जा-साहिबा की त्रासद प्रेम कहानी पर आधारित है।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links