Visitors online: 003

रिओ पैरालिंपिक्स: जौवलिन थ्रो में देवेंद्र झाझरिया ने जीता गोल्ड

Home » Headlines

रियो पैरालिंपिक्स 2016 में भारत को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। भारत के देवेंद्र झाझरिया ने भाला फेंक प्रतियोगिता में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता है। पुरुषों के जौवलिन थ्रो F46 इवेंट में गोल्ड जीतने वाले 35 वर्षीय देवेंद्र राजस्थान के चुरू के रहने वाले हैं। देवेंद्र ने 2004 एथेंस खेलों में भी इसी स्‍पर्द्धा में स्‍वर्ण पदक जीता था।  

यह पैरालिंपिक करियर में उनका दूसरा गोल्ड है। उन्‍होंने 63.97 मीटर जैवेलिन फेंककर 2004 के एथेंस पैरालिंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर बनाए अपने 62.15 मीटर के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया। देवेंद्र के इस मेडल के साथ भारत ने इस ओलिंपिक में 4 मेडल (2 गोल्ड, एक सिल्वर और एक गोल्ड) जीत लिए हैं।

देवेंद्र से पहले हाई जम्प में मरियप्पन थंगावेलु ने गोल्ड और वरुण सिंह भाटी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। दीपा मलिक ने एक दिन पहले शॉटपुट में सिल्वर जीता था। अब तक हुए पैरालिंपिक गेम्स में भारत के मेडल्स की संख्या 12 हो गई है। इनमें 4 गोल्ड, 4 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज हैं।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links