Visitors online: 001

अगले महीने माल्या की किंगफिशर विला की नीलामी कर सकते हैं बैंक

Home » Headlines

किंगफिशर एयरलाइंस की संपत्तियों की बिक्री के कई प्रयास विफल होने के बाद अब बैंक लंबे समय से ठप इस एयरलाइन की गोवा में एक प्रमुख संपत्ति किंगफिशर विला की नीलामी करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए आरक्षित मूल्य 85 करोड़ रुपये होगा।

सूत्रों ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई में बैंक अगले कुछ दिन में एयरलाइन की संपत्ति की नीलामी के लिए सार्वजनिक नोटिस निकाल सकते हैं। एक सूत्र ने कहा कि कंडोलिम में संपत्ति का इस्तेमाल कभी माल्या द्वारा खर्चीला पार्टियां देने के लिए किया जाता था।

सूत्र ने कहा कि इस संपत्ति की नीलामी अगले महीने के मध्य में की जा सकती है। इसके लिए आरक्षित मूल्य 85 करोड़ रुपये के करीब होगा। यूनाइटेड स्पिरिट्स के साथ लंबे समय तक चले विवाद के बाद बैंकों को मई में यह विला मिली थी।

इस विला का स्वामित्व यूनाइटेड ब्रूवरीज होल्डिंग्स के पास था। कर्ज लेने के लिए किंगफिशर एयरलाइंस ने 2010 में इसे एसबीआई की अगुवाई में 17 बैंकों के गठजोड़ के पास गिरवी रखा था।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links