Visitors online: 002

अफसोस है एक राजनेता के तौर पर किए गए वादे पूरे नहीं कर सका: अमिताभ

Home » Headlines

हिंदी फिल्मों के महानायक अमिताभ बच्चन का राजनीतिक करियर भले ही बहुत कम वक्त का रहा लेकिन उनका कहना है कि वह आज भी उस समय के बारे में सोचते हैं, क्योंकि उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र इलाहाबाद के लोगों से किए गए वादे पूरे नहीं कर पाने का अफसोस है।

पूर्व प्रधानमंत्री और अपने पारिवारिक दोस्त राजीव गांधी के समर्थन से 73 साल के अमिताभ ने 1984 में राजनीति में कदम रखा था। अमिताभ ने इलाहाबाद सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था और काफी बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। बहरहाल, उनका राजनीतिक करियर काफी कम समय का रहा, क्योंकि उन्होंने तीन साल बाद ही सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया था।

Сऑफ दि कफТ नाम के एक कार्यक्रम में जानेमाने पत्रकार शेखर गुप्ता और बरखा दत्त के साथ चर्चा में अमिताभ ने कहा, Сमैं अक्सर इसके बारे में सोचता हूं क्योंकि चुनाव प्रचार के दौरान आप कई वादे करते हैं, जब आप लोगों से वोट मांग रहे होते हैं। उन वादों को नहीं पूरा कर पाना कभी-कभी अफसोसनाक लगता है। यदि मैं किसी चीज पर अफसोस करता हूं, तो वह यही चीज है।Т उन्होंने कहा, Сमैंने इलाहाबाद और वहां के लोगों से काफी वादे किए थे, लेकिन मैं उन्हें पूरा नहीं कर सका।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links