Visitors online: 002

भारत को उसकी सरजमीं पर हराना हमेशा मुश्किल है : रास टेलर

Home » Headlines

न्यूजीलैंड के सीनियर बल्लेबाज रास टेलर ने आज कहा कि उनकी टीम को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत को पहली बार उसकी सरजमीं पर पराजित करने के लिये कुछ विशेष करना होगा। यह पूछने पर कि दौरा करने वाली टीमों के लिये हाल के समय में सीरीज जीतना मुश्किल हो गया है तो टेलर ने कहा कि इसके लिये एक कारण बताना मुश्किल है।

टेलर ने टीम के फिरोजशाह कोटला में मुंबई के खिलाफ होने वाले दिन दिवसीय अभ्यास मैच की पूर्व संध्या पर कहा, Сमैं नहीं जानता कि इसके लिये कोई एक विशेष कारण है। अगर आप भारत का जिक्र कर रहे हो तो उनकी टीम काफी अच्छी है और उन्हें घरेलू सरजमीं पर हराना मुश्किल है। जहां तक विदेशों में हमारे जीत दर्ज करने का सवाल है तो हमने काफी सीरीज नहीं जीती हैं, हमने विदेशी मैदान पर टेस्ट मैच जीते हैं लेकिन सीरीज में जीत दर्ज करना मुश्किल रहा है। लेकिन यही टेस्ट क्रिकेट की चुनौती है। उम्मीद करते हैं कि हम यहां अच्छा क्रिकेट खेलें।Т 

टेलर और अन्य बल्लेबाजों के लिये सबसे बड़ी चुनौती भारतीय स्पिनरों का सामना करना होगी। स्पिनरों से निपटने के लिये उनकी योजना के बारे में पूछने पर टेलर ने कहा कि अपनी मजबूती पर अडिग रहना अहम होगा और इनमें से एक उनका Сस्वीप शाटТ है। टेलर ने कहा, Сअपने करियर के शुरू में मैंने स्वीप शाट काफी खेला है। मैं इसे बचने की भी कोशिश की है, विशेषकर टेस्ट में, लेकिन जब भी आप उप महाद्वीप में खेलते हो तो आपको स्वीप या कट शाट खेलना आना चाहिए।

उन्होंने 2010 में हैदराबाद में मैकुलम की 225 रन की पारी का जिक्र करते हुए कहा, Сहमने टीम सत्र में भी इसके बारे में बात की। लेकिन स्वीप शाट खेलना सबका मजबूत पक्ष नहीं होता। ब्रैंडन मैकुलम जैसे खिलाड़ी के लिये यह स्वीप शाट नहीं बल्कि रिवर्स स्वीप शाट था, जो वह बड़ी सफलता से खेलते थे और गेंदबाज पर दबाव बना देते थे। हमारे पास ऐसे खिलाड़ी है जो रिवर्स स्वीप खेलते हैं। इसलिये हमें देखना होगा कि क्या होता है और अपनी मजबूती के हिसाब से खेलना होगा।Т 

भारतीय टीम इस समय आक्रामक क्रिकेट खेल रही है, इसके बारे में पूछने पर टेलर ने कहा, Сमुझे लगता है कि सभी टीमें आक्रामक क्रिकेट खेल रही हैं। कभी भी आप भारत में खेलो तो यह चुनौती होती है।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links