Visitors online: 001

टूटी साइकिल का पहिया बदल रहे हैं अखिलेश : राहुल गांधी

Home » Headlines

अखिलेश यादव का उनके चाचा शिवपाल यादव के साथ चल रहे टकराव की पृष्ठभूमि में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज उन पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपनी Сटूटी साइकिल का पहिया बदलकरТ सरकार की छवि बदलने की कोशिश कर रहे है। लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है।

अगले साल के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए निकाली गई अपनी यात्रा के दैरान राहुल ने कहा कि अखिलेश कुछ महीने के भीतर बहुत अधिक भरपाई नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, Сअखिलेश यादव अपनी सरकार की छवि बदलने की कोशिश कर रहे हैं। वह अपनी टूटी साइकिल का पहिया बदलने का प्रयास कर रहे हैं। परंतु उनको यह पता होना चाहिए कि बहुत देर हो चुकी है। साढ़े चार साल बर्बाद हो गए हैं।Т 

राहुल ने अखिलेश यादव पर बतौर मुख्यमंत्री नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए कहा, Сयहां क्षतिग्रस्त बिजली के तारों को छूने से किसी को डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसमें करंट नहीं होता है।Т नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि इसने चुनावी वादों को लेकर देश के साथ Сविश्वासघातТ किया है। उन्होंने कहा, Сमोदी सरकार ने बड़े औद्योगिक घरानों के 1.1 लाख करोड़ रूपये का कर्ज माफ कर दिया। मनमोहन सिंह सरकार ने किसानों के 74,000 करोड़ रूपये का कर्ज माफ किया था। यह हमारी और भाजपा की प्राथमिकताओं को दिखाता है।Т कांग्रेस उपाध्यक्ष ने Сजनता त्रस्त, मोदी मस्तТ के नारे को फिर दोहराया।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links