Visitors online: 002

अजय ने कहा, 'करण के साथ काजोल का समीकरण पहले जैसा नहीं रहा'

Home » Headlines

फिल्म अभिनेता अजय देवगन ने कहा है कि उनकी अभिनेत्री पत्नी काजोल का फिल्म निर्माता करण जौहर के साथ कुछ निजी मामलों की वजह से समीकरण आजकल वैसा नहीं रहा जैसा कि पहले हुआ करता था।

करण अक्सर कहते भी थे कि उनका मानना है कि काजोल उनके लिए लकी मस्कट रही है और दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। करण और अजय कभी भी दोस्त नहीं बने।

अजय और करण की फिल्में इस साल दिवाली पर बॉक्स-आफिस पर टकराने वाली है। एक ही दिन यानि 28 अक्तूबर को अजय देवगन अभिनीत व निर्देशित फिल्म शिवाय और करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल रिलीज होने जा रही है।

अजय ने बताया, मेरी उनके (करण) साथ दोस्ती नहीं है। यहां तक कि काजोल का भी समीकरण उनके साथ वैसा नहीं रहा जैसा कि पहले हुआ करता था। यह एक निजी मामला है.. ये सब पेशेवर मामला नही है। यह निजी भावना पर चोट को लेकर है। 

जब उनसे इसके कारणों के बारे में पूछा गया तो इसपर अजय ने कहा, मै इस बारे में बात नहीं करना चाहता हूं। काजोल ने करण की कई फिल्मों में काम किया है जिसमें कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, माय नेम इज खान जैसी फिल्में शामिल हैं और कभी अलविदा ना कहना और स्टूडेन्ट ऑफ द ईयरमें भी उनकी विशेष उपस्थिति थी।

अजय अभी अपनी आनेवाली फिल्म के प्रचार और इसके काम को पूरा करने को लेकर व्यस्त चल रहे हैं, जबकि उनकी 42 वर्षीय अभिनेत्री पत्नी अपनी होम प्रोडक्शन की इस फिल्म को लेकर कुछ व्यावसायिक जिम्मेदारियों को संभाल रही हैं।

अजय ने कहा, काजोल ने इस फिल्म के गानों और ट्रेलर को देखा है और उसने इसे काफी पसंद किया है।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links