Visitors online: 002

अमेरिका में दूसरा प्रेसिडेंशियल डिबेट: हिलेरी क्लिंटन और डोनाल्‍ड ट्रंप ने एक-दूसरे पर जमकर साधा निशाना

Home » Headlines

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बीच रविवार रात को दूसरी राष्ट्रपति बहस शुरू हुई। हिलेरी और ट्रंप के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव की दूसरी बहस सेंट लुइस में अभी जारी है। इस बार दोनों उम्मीदवारों ने एक-दूसरे से बिना हाथ मिलाए कार्यक्रम स्‍थल पर प्रवेश किया जबकि पहली बहस में ट्रंप और हिलेरी ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया था

महिलाओं पर की गई डोनाल्ड ट्रंप की विवादास्पद टिप्पणियों को लेकर हिलेरी ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि वीडियो दिखाता है कि वह क्या हैं। ट्रंप ने ईमेल मामले में कहा कि अगर वह राष्ट्रपति बनें तो हिलेरी के खिलाफ जांच होगी। हिलेरी क्लिंटन ने महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने के मामले को जोर-शोर से उठाया। इसमें ट्रम्प की महिला विरोधी टिप्पणियां हिलेरी के निशाने पर रहे। ट्रंप ने अपने आरोपों पर सफाई दी लेकिन हिलेरी ने यह कहकर मामले को और आगे बढ़ाया कि ट्रंप के तथ्यों की जांच कर पाना संभव नहीं है. हिलेरी ने कहा कि ट्रंप ने आज तक अपने दिए गए किसी बयान के लिए माफी नहीं मांगी है. हिलेरी ने हमले को तेज करते हुए कहा कि वीडियो में जो दिखाई दे रहा है, वही ट्रंप का असलियत है. ट्रंप किसी भी लिहाज से अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के योग्य नहीं है। वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने इस आरोप को नकारते हुए कहा कि उन्होंने अपने परिवार और अमेरिकियों से कई बार अपने बयानों के लिए माफी मांगी है। मैं महिलाओं की बहुत इज्जत करता हूं। एक दूसरे का सम्मान करना ही अमेरिका को महान बनाता है।

वर्ष 2005 के वीडियो मामले पर ट्रंप ने कहा कि उस वीडियो में महिलाओं के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी से वह शर्मिंदा हैं। उन्होंने कहा कि वे केवल उनके शब्द थे लेकिन बिल क्लिंटन ने वैसा किया था। (ट्रंप दरअसल बिल और मोनिका लेविंस्की मामले पर बोले)। इस पर हिलेरी ने कहा कि यह दिखाता है कि वास्तव में ट्रंप क्या हैं। हिलेरी से जुड़े ईमेल्स मामले पर ट्रंप ने कहा कि अगर वह चुनाव जीतते हैं तो अपने अटॉर्नी जनरल को एक विशेष वकील रखने को कहेंगे जो मामले की जांच करेगा। वहीं, हिलेरी ने कहा कि एक विदेश मंत्री के तौर पर प्राइवेट ईमेल्स का प्रयोग करना उनकी गलती थी। हिलेरी ने कहा कि विदेश मंत्री होने के नाते निजी ईमेल अकाउंड इस्तेमाल करना मेरी गलती थी। तो वहीं ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति चुने जाने पर हिलेरी के ईमेल्स की जांच कराऊंगा।

ट्रंप ने कहा कि जब किसी समस्या का समाधान करना होता है तो समस्या क्या है उसे बताना होता है या उसका नाम लेना होता है। वह नाम है इस्लामिक आतंकवाद। इस पर हिलेरी ने कहा कि हम इस्लाम से युद्ध नहीं कर रहे। यह एक गलती है। आतंकवादी इसका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।

ट्रंप ने आगे कहा कि वह पुतिन को नहीं जानते हैं लेकिन उनका मानना है कि रूस के साथ जाना अच्छा होगा ताकि हम साथ मिलकर आईएसआईएस के साथ मुकाबला कर सकें।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links